कानपुर नगर10दिसम्बर24*12 साल के बच्चे को एक एजेंसी ने 30 हजार रुपये बेचा ।*
*कानपुर* के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक 12 साल के बच्चे को एक एजेंसी ने 30 हजार रुपये में फर्नीचर कारोबारी को बेच दिया। कारोबारी ने बच्चे को घर लाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। बच्चे से घर का काम और टॉयलेट साफ करवाने के साथ-साथ उसे बेरहमी से पीटा जाता था। जब बच्चा घर जाने की जिद करता, तो कारोबारी और उसकी पत्नी उसे पीटते थे।
बच्चे ने फोन कर अपने पिता को सारी जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को छुड़ाकर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा बिहार का रहने वाला है और 3 महीने पहले उसे और उसके चचेरे भाई को एजेंसी ने काम दिलाने के नाम पर बेच दिया था।

More Stories
कानपुर नगर 12 फ़रवरी 26* अवैध तरीको से संचालित अस्पतालो पर डीएम की कड़ी नजर
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले जंतर मंत्र पर पर प्रदर्शन किया गया।
अयोध्या १२ फरवरी २५ *रुदौली बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमिश्नर को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र