कौशाम्बी08दिसम्बर24*कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,मंझनपुर का डीएम ने किया निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कम्प्यूटर लैब को देखा तथा उन्होंने मजदूरों को निर्देशित करते हुए कहा कि लैब का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयानतर्गत सुनिश्चित कराया जाय , इसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से स्मार्ट टी० वी० को चलवा कर देखा तथा कम्प्यूटर पर होने वाले खान एकेडमी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 87 छात्राएं उपस्थित पाई गई। उन्होंने विद्यालय में बने हुए नाश्ते को देखा, जिसकी गुणवत्ता सही पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय में सभी अध्यापिकाएं उपस्थित पाई गई उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई को भी देखा, जो सही पाया गया

More Stories
मथुरा 23 अप्रैल 26* एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बाजार मे बेचने वाले 5अभियुक्तग गिरफ्तार ।*
मथुरा 23 अप्रैल 26* बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली23 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें