मुगलसराय05दिसम्बर24*भाजपा सरकार को सद्बुद्धि आने के लिए कॉंग्रेस ने निकाला कैण्डल मार्च।
मुगलसराय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गुरुवार को सायं कालीमहाल चौराहा स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय से कांग्रेस जनों ने कैंडल मार्च निकालकर राजीव गांधी जी की प्रतिमा के पास पहुचं कर सरकार को सद्बुद्धि एवं घटना में पीड़ित लोगों को न्याय व सामाजिक सौहार्द हेतु प्रार्थना किया गया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर तो भाजपा आघात करती ही आई है लेकिन अब वह मानवता के प्रति भी संवेदनहीनता दिखाने लग गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल संभल जाकर पीड़ितों का दुःख बांटना चाहते थे, परंतु उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया है जो तानाशाही शासन की पराकाष्ठा है। राहुल गांधी ने अकेले संभल जाने का भी प्रस्ताव रखा परंतु उनकी यह बात भी नहीं मानी गई। यह सीधे तौर पर संवैधानिक अधिकार पर प्रहार है।
उत्तर प्रदेश सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि विपक्षी नेताओं को ऐसे दौरे करने से रोकना वहां तनाव बढ़ाता है। अगर राहुल गांधी संभल जाते तो वहां स्थिति सामान्य करने में सरकार को ही मदद मिलती।
आखिर ऐसी क्या सच्चाई है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन छिपाना चाहते हैं?
शोक संतप्त लोगों का दुःख–दर्द बांटना, उन्हें संबल देना क्या गुनाह है?
इस अलोकतांत्रिक कृत्य एवं तुच्छ हथकंडों की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस अन्याय के समक्ष हम कभी नहीं झुकेंगे, न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, मधुराय, नेहाल अख्तर,मुजाहिद अख्तर, ऊषा यादव, सतपाल सिंह,दशरथ चौहान,संजय मिश्रा, तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट, मृत्युंजय शर्मा, राकेश राज,धर्मवीर, ऋषि दयाल, मोहन गुप्ता,अजीत गिरी,देवेश कुमार,अखिलेश यादव,प्रमोद खरवार, हेलन पैट्रिक, अलियार गुप्ता, गुड्डू, बनारसी, महमूद आलम आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन तारिक अब्बास ने किया।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*