कौशाम्बी3दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की खास खबरें
[03/12, 3:38 pm] +91 72030 25344: *बनाए जा रहे खेलकूद के मैदान में जमकर उड़ रही मानक की धज्जियां*
*योजना में 35 प्रतिशत कमीशन की रकम का हिस्सा बंटवारा कार्य में लगे प्रधान पंचायत सचिव और अन्य अधिकारियों के बीच होने की चर्चा*
*कड़ा कौशांबी* सिराथू तहसील क्षेत्र के पश्चिम सेलरहा गांव में बच्चों के खेलने के लिए खेलकूद का मैदान बनाए जाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी गई है खेलकूद के मैदान बनाने के लिए 18 लाख रुपए की रकम अधिकारियों ने स्वीकृत कर दी है लेकिन खेल मैदान में मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है सूत्रों की माने तो आधी से अधिक रकम बैंक खजाने से जिम्मेदारों ने निकाल ली है घटिया क्वालिटी के पीली ईट से खेल का मैदान बनाया जा रहा है जिससे निर्माण में लगे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा कर दिया है बीते 20 दिनों से निर्माण कार्य शुरू है योजना की एक तिहाई चाहरदीवारी का निर्माण कार्यदाई संस्था ने कर दिया है जिसमें घटिया क्वालिटी की ईंट का प्रयोग हुआ है सीमेंट बालू के मिश्रण में भी जमकर मानक की अनदेखी हो रही है आखिर सरकारी रकम से बनाए जा रहे इस खेल के मैदान के गुणवत्ता की जवाब देही किसकी है या फिर लीपा पोती करके सरकारी रकम खजाने से निकाल लिए जाने तक योजना सीमित रह जाएगी योगी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पर यह तमाम सवाल खड़े हैं लेकिन अभी तक योजना से जुड़े किसी बिभागीय अधिकारी ने घटिया निर्माण की जांच करके दोषियों पर कार्यवाही नहीं की है जिससे योजना से जुड़े विभागीय अधिकारियों के कमीशन में हिस्से बंटवारे से इनकार नहीं किया जा सकता है चर्चाओं पर जाए तो योजना में 35 प्रतिशत कमीशन की रकम का हिस्सा बंटवारा कार्य में लगे प्रधान पंचायत सचिव और अन्य अधिकारियों के बीच होगा जिससे खेल कूद के मैदान में घटिया निर्माण को रोकने का अभी तक प्रयास जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं किया है ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराकर घटिया क्वालिटी के निर्माण पर रोक लगाए जाने और घटिया निर्माण कर कमीशन खोरी करने वाले जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग की है
[03/12, 4:41 pm] +91 99560 44608: *पांच दिन पहले गंगा नदी में डूबे हुए युवक का कोखराज थाना क्षेत्र में मिला शव*
*पुलिस जांच में जुटी,*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के सिहोरी गंगा नदी के पुल में पांच दिन पहले शोहिद पुत्र शाहिद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कड़ा कजियाना कड़ा धाम थाना क्षेत्र में कुबरी घाट पर गंगा किनारे मछली मारने गया था, वही गंगा नदी में डूब गया था,पुलिस और ग्रामीणों ने शव को बहुत खोजा लेकिन शव नहीं मिला सका था।मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव के पास एक युवक का कई दिनों पुराना शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो उसकी शिनाख्त शोहिद के रूप में हुई,पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी, पुलिस की सूचना पा कर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
[03/12, 6:08 pm] +91 72030 25344: *शादी में गए व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए चोर*
*कड़ा कौशांबी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सोनकर 2 दिसंबर को घर मे ताला बंद करके अपनी ससुराल अंदावा में शादी समारोह में परिवार के साथ चले गए थे सूना घर देखकर भीतर चोर घुसे और सामान चोरी करके उठा ले गए हैं जब वह 3 दिसम्बर की सुबह वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर अलमारी भी टूटी हुई है उनके घर में लगभग 7 ग्राम सोने के जेवर वा चांदी के जेवर पायल और 20000 नगद आदि समान घर से चोर उठा ले गए हैं मामले की सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी है

More Stories
मैनपुरी १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के पदाधिकारिओं और किसानों ने जलाई चार लेबर कोड और बिजली विधेयक बीज विधेयक की प्रतियां. .!!
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण