पंजाब29नवम्बर24*तहसीलदारों की हड़ताल के चलते लोग परेशान
अबोहर, 29 नवंबर (शर्मा/ सोनू) : मोहाली विजीलैंस विभाग ने एक तहसीलदार को 20 हजार रूपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसके विरोध में पूरे पंजाब भर मे तहसीलदार व नायब तहसील हड़ताल पर चले गये हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। अबोरह तहसील कम्पलैक्स में तहसीलदारों की हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां मौजूद शंकर लाल पुत्र शिवचरण ने बताया कि उनका आज रजिस्ट्री करवाने के लिए इकरार नाम तारीख थी। हड़ताल होने के कारण उनका काम बीच में रूक गया है। कुछ अन्य लोग भी इसी तरह की परेशानी से जूझते दिखे।
फोटो:2, तहसीलदारों की हड़ताल के चलते ठप्प पड़ा काम।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,