बिजनौर28नवम्बर24*चंद्रशेखर आजाद का बयान: देश को नफरत की आग में झोंकने का षड्यंत्र*
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अजमेर दरगाह को लेकर फैल रहे विवाद पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 के पूजा स्थल कानून के अनुसार, 15 अगस्त 1947 के बाद किसी भी धार्मिक स्थल के स्वरूप में बदलाव नहीं किया जा सकता, फिर भी नफरत फैलाने वाली ताकतें इसे नजरअंदाज कर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व के एजेंडे को पूरा करने के लिए संविधान और कानून की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से अपील की है कि वह इस कानून की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए और ऐसे मामलों में सख्त आदेश दे।
आजाद ने सभी समुदायों से संयम बरतने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी जरूरत पड़ने पर सड़क, संसद और अदालत में लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*