ब्रेकिंग न्यूज़
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर25नवम्बर24*सिलेंडर ब्लास्ट में पिता पुत्र की मौत: शॉर्ट सर्किट की आग को बुझाने गया था पिता पुत्र घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट रेस्टोरेंट में हुआ हादसा दोनों की मौत
भागलपुर में सोमवार की अहले सुबह घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा खरमनचक स्थित नागरमल मॉल के ठीक सामने एक रेस्टोरेंट में हुआ। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की वीडियो भी सामने आई है जहां पर देखा जा रहा है कि वहां एक मिनट के अंदर पहले शॉर्ट सर्किट से आग भयावह हुआ उसके बाद गेट खोलकर आग बुझाने जा रहे दो शख्स जब गेट के करीब पहुंचा तो घरेलू सिलेंडर विस्फोट हो गया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा का इलाज के लिए ले जाने के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हुआ। मरने वाले की पहचान खरमनचक निवासी किशन कुमार झुनझुनवाला और उसके पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ प्रसून झुनझुनवाला के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरूकर दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बताया की शॉर्ट-सर्किट होने के वजह से घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग थी। आगजनी के थोड़ी देर बाद घरेलू गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो जाती है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी होता है उन्होंने आगे बताया कि हादसे में आसपास के घरों में दरार आई है। लोगों ने बताया कि धमाके का आवाज करीब एक किलोमीटर तक इलाके में गूंजा, हालांकि समय रहते पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचा दिया था। लेकिन, घायल की जान नहीं बच सकी। इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई है मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

More Stories
लखनऊ23जुलाई26*अम्बेडकर अस्ति कलश स्थल पर सामूहिक बुद्ध वंदना का आयोजन*
लखनऊ23जुलाई26*केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की एडवाइजरी पर तत्काल कार्रवाई करे पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन : संघर्ष समिति*
लखनऊ/अयोध्या23जुलाई26*छात्रों पर दमन को लेकर सपा नेत्री ने प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक चूड़ियां भेंट की*