मुगलसराय23नवम्बर24*प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मुगलसराय, शहर के जी•टी•रोड स्थित गुरुद्वारा के पास शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी की लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत व साथ ही झारखण्ड में इंडिया गठबन्धन को विजय प्राप्त होने पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कांग्रेस जनों ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों के साथ विजयी होने पर आज देश में महिला सशक्तिकरण के नए अध्याय का आगाज़ हो चुका है। देश की संसद में अब महिलाओं, वंचितों और मज़लूमों की आवाज़ को नई ऊर्जा मिलेगी।
साथ ही झारखंड में जीत सिर्फ और सिर्फ आम जनता की जीत है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सभी प्रकार की यातनाओं को सहन किया। पुलिस के डंडे और मुकदमे सहे फिर भी डटे रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि सच की ताकत कितनी बड़ी होती है!
पुलिस और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता का काम किया। कांग्रेस के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए, बेकसूरों को बेवजह जेल भेजा गया! मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए करोड़ों रुपए से ज्यादा रुपए बांटे गए। उसके बाद भी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने इस जीत को कांग्रेस की झोली में डाला है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से बृजेश गुप्ता, दशरथ चौहान,शाहिद तौसिफ, राकेश सिंह, ट्रिजा ऐलियट,मृत्युंजय शर्मा, रामसेवक पटेल ,रमेश पांडेय,अजीत गिरी, प्रमोद मौर्य,ऊषा यादव, हेलन पैट्रिक,धुरु सिंह,देवेश कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा15जुलाई26* रीजेन्सी गार्डन गोदाम में इलैक्ट्रिक उपकरण चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 15 जुलाई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
हल्द्वानी15जुलाई26*उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी