वाराणसी20नवम्बर24*मांगलिक कार्यक्रम में फायरिंग से महिला की मौत मातम में बदली खुशियां
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में मंगलवार एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से डांस कर रही महिला की मौत हो गई। निशि इलाही अपने भाई आमिर इलाही के देवनाथपुरा स्थित ससुराल मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। आमिर ने अवैध पिस्टल से फायरिंग शुरू की। पहले मिस फायर के बाद उसने बार-बार ट्रिगर दबाया, जिससे पिस्टल के चैंबर में फंसा कारतूस अचानक फायर हो गया। गोली सीधे निशी के सीने में जा लगी। घटना के तुरंत बाद निशी को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई
फायरिंग के बाद कार्यक्रम स्थल से सभी फरार हो गये। मृतका के परिजन शव लेकर घर चले गए, लेकिन पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की सूचना मिलने पर दशाश्वमेध और जैतपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर जांच की। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी प्रज्ञा पाठक और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे निशी के पति मोहम्मद अली की शिकायत पर आमिर इलाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन