agra 21 अक्तूबर *आगरा पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, कहा – ‘मारो और मुआवज़ा दो की रणनीति पर काम कर रही है योगी सरकार’
आगरा। आगरा पुलिस की हिरासत में आरोपी सफाई कर्मचारी अरुण की मौत हो जाने के बाद से सियासी गलियारों में लगातार हलचल मच रही है। तमाम बड़े विपक्षी नेताओं का आगरा पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मृतक अरुण के घर पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
संजय सिंह जैसे ही मृतक अरुण के घर पहुंचे वैसे ही उन्होंने अरुण की माँ के पैर छुए, उसके बाद पूरे घटनाक्रम पर बातचीत की। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि ‘योगी सरकार मारो और मुआवजा दो की रणनीति पर काम कर रही है। मृतक अरुण के परिवार ने पुलिस की प्रताड़ना से अरुण की मौत होने की बात कही है।’ संजय सिंह ने सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाय।
ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार