रायबरेली17नवम्बर24*एसपी के निर्देश पर महराजगंज पुलिस को दर्ज करना पड़ा दुष्कर्म का केस
महिला के साथ हुई ज्यादती की घटना को पुलिस ने जबरन करा दिया था समझौता
महराजगंज (रायबरेली) महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में जबरन सुलहनामा कराने के मामले को एसपी डॉ यशवीर सिंह ने संज्ञान लिया और उनके हस्ताक्षेप के बाद स्थानीय पुलिस को केस दर्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा शनिवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी आपबीती बताई थी और महराजगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा 14 नवंबर की देर रात घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।
अगले ही दिन महिला ने अपने पति के साथ महराजगंज कोतवाली पहुंचकर एक तहरीर देते हुए बताया था कि उसके पति गंगा स्नान के लिए गए थे इस बीच मौका पाकर गांव का ही शिव कुमार पुत्र दयाराम राम घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि महराजगंज पुलिस द्वारा उसके साथ हुई ज्यादती के मामले में केस दर्ज करने के बजाय जबरन सुलह समझौता कर दिया गया है, साथ ही उसके पति को पुलिस द्वारा धमकाया भी गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामला अपने संज्ञान में लिया और महराजगंज पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
हरिद्वार12जून25*भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर में निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
पूर्णिया बिहार29 मई 25*गायन प्रतिभा की चमकती और जीती जागती मिसाल बनीं लक्ष्मी,
नई दिल्ली29मई25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 10 की बड़ी खबरें******