मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:13 नवम्बर 24 *तीन दिवसीय अंतर मंडलीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न*
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मिर्जापुर में आयोजित की गई तीन दिवसीय अंतर मंडलीय खेल प्रतियोगिता के आज तीसरे दिन दिनांक 13/11/2024 को बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद चन्दौली की टीम विजेता तथा जनपद सोनभद्र की टीम उपविजेता रही। बॉलीवॉल प्रतियोगिता में जनपद चन्दौली की टीम विजेता तथा जनपद मिर्जापुर की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जनपद वाराणसी ने प्रथम, जनपद चन्दौली ने द्वितीय एवं जनपद मिर्जापुर/भदोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक समाज कल्याण विंध्याचल मंडल,आर.के.सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में राम विलास यादव समाज कल्याण अधिकारी विकास मिर्जापुर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 05 स्वर्ण पदक के साथ वाराणसी मंडल ने प्रथम स्थान ,03 स्वर्ण पदक के साथ विंध्याचल मंडल द्वितीय स्थान पर एवं 01 स्वर्ण पदक के साथ आजमगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। विभिन्न जनपदों के विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मिर्जापुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सहभागिता एवं सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापन देकर आभार व्यक्त करते हुए तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया से वरिष्ठ प्रवक्ता जैनब जहां,सिद्धार्थ मणि विक्रम शेष नारायण मालवीय,अभिषेक मिश्र,जय प्रकाश सिंह ,बीरबल, सुमन भारती, प्रिया त्रिपाठी,विजय प्रकाश,महेश द्विवेदी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
More Stories
डेहरी ऑन सोन (रोहतास)*7 नवम्बर 26*ईदगाह मोहल्ला वार्ड-23 में चोरों का आतंक जारी,
पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 क्षपूर्णिया में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” पदयात्रा 4 नवंबर को
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,