रोहतास08नवम्बर24*डेहरी के लाल ने फिर से एक बार अपना परचम लहराया*
भारतीय रिजर्व बैंक के नौशाद आलम उर्फ गुड्डू जो डेहरी के निवासी हैं फिर एक बिहार टीम के सिलेक्ट बने 2,11,2024 से लेकर 12,11,2024 तक भभुआ मोहनिया में कैंप चल रहा है यह मैच कोलकाता के कल्याणी में खेला जाएगा इस ग्रुप में बिहार बंगाल उत्तराखंड झारखंड और उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
नौशाद आलम उर्फ गुड्डू ने पत्रकार इमरान अली से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जिला रोहतास में बच्चों के लिए खेलने का एक भी ग्राउंड नहीं है मैं अपने जिला के सांसद और विधायक प्रतिनिधि से यह मांग करता हूं कि बच्चों को खेलने के लिए और उनको अपने उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए एक होम ग्राउंड का जल्द से जल्द व्यवस्था करें, ताकि बच्चे अच्छे से प्रैक्टिस कर जिला स्तरीय खेल में अपना प्रदर्शन दिखाकर किसी विभाग में अपनी नौकरी ले सके जैसे कि पहले भी डेहरी के कुछ फुटबॉल खिलाड़ी अपने हुनर के बदौलत अलग-अलग विभागों में नौकरी लेकर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि हमारे जिला के सांसद माननीय राजाराम सिंह जी हमारी बातों पर अतिश्रीध ध्यान दें
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*