पंजाब 06 नवम्बर 2024* अदालत ने चैक बाऊंस के मामले में अमित कुमार को दो वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई
अबोहर, 06 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में साढ़े 7 लाख चैक बाऊंस के आरोपी अमित कुमार पुत्र विष्णुदत्त वासी सरदारपुरा थाना बहाववाला अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता अविनाश कुमार पुत्र प्यारा सिंह वासी गली नं.5, नई आबादी बड़ी पौड़ी अबोहर के वकील प्रकाश मक्कड़ ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट प्रकाश मक्कड़ की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए अमित कुमार पुत्र विष्णुदत्त वासी सरदारपुरा को चैक बाऊंस का दोषी करार देते हुए दो वर्ष की कैद व हर्जाने की सजा सुनाई। मिली जानकारी अनुसार अविनाश कुमार को अमित कुमार ने साढ़े 7 लाख का चैक दिया था। जब अविनाश ने चैक बैंक में लगाया तो चैक बाऊंस हो गया। उसने अपने वकील प्रकाश मक्कड़ के माध्यम से अदालत में चैक बाऊंस का केस दायर किया। अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
फोटो:5, जानकारी देते एडवोकेट प्रकाश मक्कड़ व शिकायतकर्ता अविनाश कुमार।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
नई दिल्ली30मई26*”गर्म तेल बना हादसे की वजह: पालम कॉलोनी के राजनगर-2 में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू”
हमीरपुर30मई26*हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत का मामला
नई दिल्ली३०मयि २६ * मोर्निंग न्यूज ब्रीफ NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को UPSC से सीख लेने की नसीहत दी कोर्ट से अब नहीं मिलेगी ‘तारीख पर तारीख