अनूपपुर2नवम्बर24*नम आंखों से दी गई मां मनोकामना को विदाई फूलों से सजाई गई नगर की सड़के भक्तों का लगा रहा दरबार
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 2नवंबर
बड़े ही उत्साह,उमंग और ढोल-धमाका के साथ 30 अक्टूबर 2024 को राम जानकी मंदिर के पास जय मां मनोकामना का आगमन हुआ था।काफी संख्या में भक्त जनों ने उनकी आगमनी की और उन्हें विराज मानकर तीन दिवस भक्तिमय वातावरण में उनकी पूजा एवं आराधना की।
धर्म प्रेमी,सामाजिक,जागरूक नागरिक शुभम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जय मां मनोकामना का पांचवें वर्ष में प्रवेश हुआ है।मां मनोकामना का भव्य दरबार सजाया गया था।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को बाजे,गाजे के साथ मां का भव्य आगमन हुआ।दिनांक 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरूवार को विशेष पूजन हवन एवं आरती रात्रि 12.00 से सुबह 5.00 बजे तक आयोजित की गई।दिनांक 01 नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार प्रातः 11.00 बजे से कन्या भोजन एवं विशाल भंडारा,शाम 7 बजे ढोल बाजों के साथ मां की संध्या कालीन भव्य महा आरती एवं महाप्रसादी वितरण एवं भक्ति मयी संगीतों के साथ ममता भरा देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें अनूपपुर शहर के काफी संख्या में भक्त जनों ने भाग लिया।दिनांक-02 नवम्बर 2024 दिन शनिवार को नम आंखों से मां की विदाई की गई।इस अवसर पर नगर के विभिन्न मार्गो को फूल मालाओं से सजाया गया। जिस पर से मां मनोकामना को नम आंखों से विदाई दी गई।
इस अवसर पर भारी संख्या में धर्म प्रेमी नाचते,गाते हुए उत्साह एवं उमंग के साथ ही नम आंखों से मां मनोकामना को विदाई दी।नगर के भक्त जनों ने तीन दिवस मां मनोकामना का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें काफी संख्या में पुरुष,महिलाएं,बच्चे सभी सपरिवार शामिल थे।

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह