नई दिल्ली8जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*08- जुलाई – बुधवार*
👇
*===============================*
*खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में ईरानी हमले, 3 टैंकरों पर मिसाइल दागी; कहा- जहाजों ने तय रूट छोड़ा, ऐसे में सुरक्षा की गारंटी नहीं*
*अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की, सीरिक, केश्म और बंदर अब्बास को निशाना बनाया; होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कार्रवाई*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। आज उनके इंडोनेशिया दौरे का आखिरी दिन है। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। मेलबर्न में, प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
*2* नर्मदा परियोजना से जुड़े विस्थापन और भूमि मुआवजे के दशकों पुराने विवाद का समाधान हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र ने आपसी सहमति से से सुलझा लिया।
*3* गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल सुरक्षा को मजबूत करने और जल क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक पहल की गई हैं। कई राज्यों में डबल इंजन सरकार बनने का लाभ हुआ है, जिससे एक-दूसरे को समझने की क्षमता बढ़ी है। राजनीतिक मुद्दे कम हुए हैं और देश के अनेक विवाद अब तेजी से सुलझाए जा रहे हैं
*4* अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले को दबाने और असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
*5* राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चंपत राय की पहली चिट्ठी, कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सब बताऊंगा, तबतक मौन; रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की
*6* सांसद सुप्रिया सुले ने एनसीपी (शरद पवार) के महायुति में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने राम मंदिर, किसानों की कर्जमाफी और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। महायुति के साथ जाने की अटकलों पर तंज कसा। उन्होंने संकेत दिया कि इन चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।
*7* सुले पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे एनसीपी के शरद पवार गुट के महायुति के करीब जाने की अटकलों पर सवाल किया। इसमें खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल के बीच कथित बातचीत का जिक्र किया गया।
*8* शरद पवार की NCP के NDA में विलय की खबरों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली दौरे पर आए सीएम फडणवीस ने शरद पवार की पार्टी का NDA में विलय पर कहा, ‘महाराष्ट्र में इस वक्त ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कोई भी नया पक्ष, जो पहले से हमारे साथ है। उसके अलावा NDA में कोई नहीं आ रहा है। शरद पवार जी के पार्टी के सांसद या विधायक किसी को नहीं तोड़ा जाएगा।’
*9* पंजाब कांग्रेस में कलह, बघेल के 2 दिन बेअसर, चन्नी गुट अब भी अड़ा, मीटिंग का लगातार बायकॉट; सवाल- चन्नी का अगला कदम क्या होगा?
*10* 36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा, गुरुग्राम में 10km लंबा जाम, राजस्थान में 3 लोगों पर बिजली गिरी; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी
*11* मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में दो दिन की भारी बारिश के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली। बारिश रुकने के बाद रेल सेवाएं सामान्य हुई हैं। लेकिन नासिक जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तालुकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कें बह गईं। जिससे गोदावरी नदी उफान पर आ गई, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल फटने जैसी कोई घटना नहीं हुई।
*12* भारत ने टी-20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया, 76 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने 125 रन से हराया; सूर्यवंशी 13 रन ही बना सके
*13* अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टर फाइनल में, मिस्र को 3-2 से हराया, मेसी ने टूर्नामेंट में 8वां गोल दागा
*14* स्विट्जरलैंड 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में, कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, 120 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ
*===============================*
[08/07, 06:10] +91 90011 54201: .. *जय श्री राम*
*बुधवार, 08 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶मोदी-सुबियांतो ने बड़े रक्षा समझौते पर लगाई मुहर, इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत
🔶सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
🔶पॉडकास्ट में मजाक पड़ा भारी: महिला हस्तियों पर टिप्पणी कर फंसे ऑस्ट्रेलियाई PM, मांगनी पड़ी माफी
🔶अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला; होर्मुज में जहाजों पर हमले का लिया बदला
🔶सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी के लिए बेटी ने करवाई मां की हत्या: ताऊ और चचेरे भाई के साथ प्लानिंग की, तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलवा दिया; 7 गिरफ्तार
🔶असली तृणमूल और सिंबल विवाद पर चुनाव आयोग को जल्द लेना होगा फैसला, 24 को है राज्यसभा चुनाव
🔶SIT की रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, राम भक्तों के नाम चंपत राय का खुला पत्र
🔶पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज : कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से ‘कुछ कुछ’ नहीं, ‘बहुत कुछ होता है’
🔶भारत आ रहे जहाज पर ओमान की खाड़ी में ड्रोन अटैक! कतर बोला-अब बहुत हुआ
🔶वायनाड लैंडस्लाइड: ‘कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा’, केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
🔶मेरा DNA भारतीय, इंडियन गीत सुनते ही थिरकने लगता हूं: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति
🔶बांग्लादेश में बारिश बनी आफत, भूस्खलन में 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत, 5 बच्चे भी शामिल
🔶राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया 3264 करोड़ के चढ़ावे का हिसाब, SIT रिपोर्ट में सुरक्षा और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़े खुलासे
🔶E-20 पेट्रोल विवाद पर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पेट्रोल पंपों पर फिर मिल सकता है बिना इथेनॉल वाला सामान्य ईंधन, मंथन शुरू
🔶’नमस्ते’ योजना के तहत बीएमसी स्वच्छता कर्मियों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, पीपीई किट; राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा और जैकी श्रॉफ रहेंगे मौजूद
🔶पुणे फोर्ट मर्डर केस: केतन से सगाई के बाद चार महीने पहले ही सीक्रेट शादी कर चुकी थी सिया गोयल
🔶पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकियों का खूनी हमला, 9 पुलिसकर्मी ढेर; पाकिस्तान में मचा हड़कंप
🔷IND vs ENG: भारत की टी20 में सबसे बड़ी हार, अपने दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम; इंग्लैंड ने बनाई बढ़त
🔷मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना का करिश्मा: 0-2 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी; आखिरी 11 मिनट में पलटा मैच?
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[08/07, 08:58] +91 87658 77512: *🏵️AICTE ने 2025-26 में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद किए*
All India Council for Technical Education ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान पूरे भारत में *58 इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों को “प्रोग्रेसिव क्लोजर”* दिया है।
*राज्यवार बंद हुए कॉलेज*
– *उत्तर प्रदेश – 12*
– *महाराष्ट्र – 12*
– *मध्य प्रदेश – 8*
– *तेलंगाना – 4*
– *पंजाब – 4*
– *आंध्र प्रदेश – 3*
– *राजस्थान – 3*
– *गुजरात – 2*
– *कर्नाटक – 2*
– *तमिलनाडु – 2*
– *हरियाणा – 2*
– *ओडिशा – 2*
– *उत्तराखंड – 2*
– *पश्चिम बंगाल – 2*
– *पुडुचेरी – 1*
UP और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 12-12 कॉलेज बंद हुए हैं।
*और क्या बंद हुआ?*
AICTE के अनुसार इसी दौरान देशभर में *950 से ज्यादा इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स* भी बंद किए गए हैं।
*”प्रोग्रेसिव क्लोजर” का मतलब क्या है?*
1. *नए एडमिशन बंद* – 2025-26 में इन कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन नहीं होंगे
2. *पुराने छात्र सुरक्षित* – जो छात्र पहले से पढ़ रहे हैं वो अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे
3. *पूरी तरह बंद नहीं* – ये “कंप्लीट क्लोजर” नहीं है। इसमें कॉलेज धीरे-धीरे फेज आउट होता है ।
*बंद होने की वजह*
AICTE ने बताया कि मुख्य कारण हैं:
– कम स्टूडेंट एडमिशन
– योग्य फैकल्टी की कमी
– इंफ्रास्ट्रक्चर और नियमों का पालन न होना
58 में से 3 कॉलेज सरकारी सहायता प्राप्त थे, बाकी 55 निजी कॉलेज थे।
*नोट*: अगर आपका या आपके जानने वाले का एडमिशन इन कॉलेजों में है तो टेंशन मत लीजिए। AICTE ने साफ किया है कि मौजूदा छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
[08/07, 09:18] +91 87658 77512: *मलक्का में चीन की घेराबंदी! भारत-इंडोनेशिया ने बनाया अपना ‘होर्मुज’, ग्रेट निकोबार से जुड़ेगा सबांग पोर्ट*
*भारत-इंडोनेशिया का रणनीतिक समुद्री गठजोड़: सबांग पोर्ट और ग्रेट निकोबार परियोजना से मलक्का जलडमरूमध्य पर बढ़ेगी पकड़*
● भारत और इंडोनेशिया ग्रेट निकोबार ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट को सबांग पोर्ट से जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं।
● इस पहल को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रणनीतिक परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।
● सबांग पोर्ट इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित है और मलक्का जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर मौजूद है।
● यह बंदरगाह भारत के प्रस्तावित ग्रेट निकोबार ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट से केवल 160 किलोमीटर दूर स्थित है।
● परियोजना के पूरा होने पर भारत और इंडोनेशिया दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक पर अपनी रणनीतिक उपस्थिति और प्रभाव को काफी मजबूत कर सकते हैं।
*प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा में बड़ा समझौता*
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सिस्टम और समुद्री सहयोग सहित कई समझौतों पर सहमति बनी।
● इनमें सबसे महत्वपूर्ण समझौता सबांग पोर्ट के संयुक्त विकास का है।
● दोनों देशों ने ब्लू इकोनॉमी, पोर्ट डेवलपमेंट और समुद्री व्यापार को नई गति देने का संकल्प लिया।
● प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया, दो समुद्री पड़ोसी देशों के रूप में, समुद्री सहयोग को और गहरा करेंगे।
*सबांग पोर्ट क्यों है खास?*
● सबांग एक प्राकृतिक गहरे पानी (Deep Water) का बंदरगाह है।
● यहां बड़े वाणिज्यिक जहाजों के साथ-साथ पनडुब्बियों सहित बड़े नौसैनिक जहाज भी संचालित हो सकते हैं।
● यह स्थान हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बेहद करीब है।
*भारत-इंडोनेशिया की योजना क्या है?*
● दोनों देशों ने इस परियोजना को आधिकारिक तौर पर व्यावसायिक और कनेक्टिविटी परियोजना बताया है।
● इसका उद्देश्य अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और इंडोनेशिया के आचे (Aceh) क्षेत्र के बीच समुद्री संपर्क बढ़ाना है।
● परियोजना से व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
● भविष्य में सबांग, पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक के बीच समुद्री पर्यटन, क्रूज़ सेवाएं, डाइविंग और वेलनेस टूरिज्म को भी विकसित करने की योजना है।
*ग्रेट निकोबार और सबांग की रणनीतिक अहमियत*
● ग्रेट निकोबार और सबांग, मलक्का जलडमरूमध्य के दोनों ओर स्थित महत्वपूर्ण समुद्री ठिकाने हैं।
● दोनों बंदरगाह मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और इंडोनेशिया की समुद्री पहुंच को मजबूत करेंगे।
● इससे क्षेत्रीय व्यापार, लॉजिस्टिक्स और समुद्री सुरक्षा को बड़ा लाभ मिलेगा।
*चीन के लिए मलक्का जलडमरूमध्य क्यों महत्वपूर्ण है?*
● चीन के लगभग 80% कच्चे तेल का आयात मलक्का जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।
● चीन के कुल समुद्री व्यापार का बड़ा हिस्सा भी इसी मार्ग पर निर्भर है।
● इस समुद्री मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा चीन की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
● इसलिए मलक्का जलडमरूमध्य चीन की सबसे संवेदनशील रणनीतिक समुद्री लाइफलाइन माना जाता है।
*ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं*
● ग्रेट निकोबार परियोजना भारत की सबसे बड़ी समुद्री अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है।
● अनुमानित लागत ₹72,000 करोड़ से ₹92,000 करोड़ के बीच है।
*परियोजना के चार प्रमुख घटक हैं:*
* अंतरराष्ट्रीय ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट (गैलाथिया बे)
* दोहरे उपयोग (नागरिक एवं सैन्य) वाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
* 149 वर्ग किलोमीटर में विकसित होने वाला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी
* शहर और बंदरगाह को ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक पावर प्लांट
*भारत के लिए संभावित लाभ*
● पूर्वी हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक उपस्थिति मजबूत होगी।
● विदेशी ट्रांस-शिपमेंट बंदरगाहों पर निर्भरता कम होगी।
● भारत-इंडोनेशिया समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स को नई गति मिलेगी।
*हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की आर्थिक, सामरिक और समुद्री भूमिका और अधिक मजबूत होगी।*
[08/07, 09:18] +91 87658 77512: *अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला: गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी*
• गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा को बरकरार रखा है।
• 26 जुलाई 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में अहमदाबाद के कई भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया गया था, जिसमें 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।
• यह हमला गुजरात के इतिहास के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जाता है।
• हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस निष्कर्ष को सही ठहराया कि इन धमाकों की साजिश और क्रियान्वयन “दुर्लभ से दुर्लभतम” (Rarest of Rare) श्रेणी का अपराध है, जिसके लिए मृत्युदंड उचित है।
• इस मामले में बड़े आतंकी नेटवर्क की व्यापक जांच की गई थी और कई आरोपियों को आतंकवाद निरोधक तथा आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया।
*जिन 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी गई*
1. जाहिद उर्फ जावेद कुतुबुद्दीन शेख
2. इमरान इब्राहिम शेख
3. इकबाल उर्फ इकरार कासम शेख
4. शम्सुद्दीन उर्फ शम्सू शाहाबुद्दीन शेख
5. गयासुद्दीन उर्फ ग्यासु अब्दुलसलीम अंसारी
6. मोहम्मद आरिफ मोहम्मद इकबाल कागजीर
7. मोहम्मद उस्मान उर्फ उस्मान मोहम्मद अनीस अगरबत्तीवाला
8. यूनुस मोहम्मदभाई मंसूरी
9. कमरुद्दीन उर्फ राजा उर्फ अब्दुल्ला चांदमोहम्मद नागौरी
10. अमिल परवेज उर्फ सिकंदर काजी सैफुद्दीन शेख
11. शिबली उर्फ साबित अब्दुल करीम
12. सफदरहुसैन उर्फ हुसैनभाई उर्फ इकबालभाई जाहिरुद्दीन उर्फ जहरुलहसन नागौरी
13. हाफिजहुसैन उर्फ अदनान उर्फ तमीम ताजुद्दीन
14. मोहम्मद साजिद उर्फ सलीम उर्फ सज्जाद उर्फ साद गुलाम ख्वाजा मंसूरी
15. अबूबसर उर्फ मुफ्ती उर्फ अब्दुल रशीद उर्फ अब्दुल्ला अबूबकर शेख
16. अब्बास उमर सामेजा
17. जावेद अहमद सादिर अहमद शेख (सैयद)
18. मोहम्मद इस्माइल उर्फ अब्दुल रजाक उर्फ मुसाफ उर्फ फुरकान मोहम्मद इशाक मंसूरी
19. अफजल उर्फ अफसर उर्फ राजा उर्फ अजीत सिंह उर्फ संजय पांडे उर्फ उस्मानी मुतालिब उस्मानी
20. मोहम्मद आरिफ उर्फ आरिफ बदर उर्फ लादन बदरुद्दीन शेख उर्फ जुम्मन शेख
21. आसिफ उर्फ हसन बशीरुद्दीन शेख
22. मोहम्मद आरिफ नसीम अहमद मिर्जा
23. कायमुद्दीन उर्फ मूसा उर्फ अशफाक उर्फ अब्दुल कादिर उर्फ रिजवान उर्फ समीर सरफुद्दीन कपाड़िया
24. मोहम्मद सैफ उर्फ राहुल शर्मा उर्फ केरिसेवा सदाब अहमद शेख
25. जीशान अहमद एहसानअहमद शेख
26. जिया-उर-रहमान उर्फ मोंटू अब्दुल रहमान मुस्लिम
27. मोहम्मद शकील उर्फ शकील यामीनखान लुहार
28. मोहम्मद अकबर इस्माइल चौधरी उर्फ सईद
29. फजल-ए-रहमान उर्फ सलाहुद्दीन उर्फ रफीक मुसद्दिकखान दुर्रानी
30. अहमदबावा उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी
31. सरफुद्दीन उर्फ शरीफ उर्फ सैयनुद्दीन उर्फ अब्दुलसत्तार उर्फ सलीम
32. सैफ-उर-रहमान उर्फ सैफू उर्फ सैफ अब्दुलरहमान अंसारी
33. सदुली उर्फ हारिस अब्दुलकरीम मुस्लिम
34. मोहम्मद तनवीर उर्फ तल्हा मोहम्मद अख्तर पठान
35. अमीन उर्फ राजा आयुद नजीर शेख
36. मोहम्मद मोबिन उर्फ मुबीन उर्फ इरफान अब्दुल शकूरखान
37. मोहम्मद रफीक उर्फ जाविद उर्फ आलमजेब अफरीदी मस्कूर अहमद
38. तौसीफखान उर्फ अतीक सगीर अहमदखान पठान
*गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा।*
• यह फैसला 26 जुलाई 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों से संबंधित है।
• इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।
• आतंकियों ने अस्पतालों, बसों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया था।
• हाईकोर्ट ने माना कि यह हमला पूर्व नियोजित सामूहिक आतंकी साजिश था और ट्रायल कोर्ट के निष्कर्ष को सही ठहराया।
• दोषियों को आतंकवाद निरोधक और विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत दोषी पाया गया।
*यह फैसला भारत के सबसे लंबे समय तक चले आतंकवाद से जुड़े मुकदमों में से एक में एक महत्वपूर्ण न्यायिक मील का पत्थर माना जा रहा है।*

More Stories
लखनऊ8जुलाई26*पश्चिमी यूपी में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली8जुलाई26यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली8जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*