औरैया17अक्टूबर*जिलाधिकारी ने बुजुर्गों के साथ मनाया बड़ी बेटी का जन्मदिन*
*बेटी के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धों को डीएम ने दिए उपहार*
*औरैया* जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को अपनी बड़ी बेटी स्तुति का आठवां जन्मदिन ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आनेपुर औरैया में मनाया। इसी बीच जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत सुखमय है , तथा उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्ध जनों का सदैव सम्मान करना चाहिए , तथा जो भी वृद्धजन अपने परिवार से अलग रहते हैं। उनकी आर्थिक मदद करते रहना चाहिए। हमने जिस तरीके से छोटी बेटी का जन्मदिन मनाया था। उसी तरह बड़ी बेटी का भी जन्मदिन वृद्ध जनों के साथ मनाना चाह रहे थे। इसी वजह से हम सभी लोग वृद्धाश्रम में उपस्थित हुए , और कहा कि जिन वृद्ध जनों के साथ उनका परिवार नहीं है उनके साथ हम हैं , और यहां का प्रशासन हमेशा साथ में है। हम चाहते हैं सभी लोग परिवार की भांति इस वृद्ध आश्रम से मिलजुल के रहे। उन्होंने वृद्ध जनों को उपहार वितरण किए। इस अवसर पर माननीय जिलाधिकारी के पिता शिव प्रसाद व जिलाधिकारी की पत्नी ऊषा वर्मा अपने परिवार के साथ तथा वृद्ध आश्रम प्रबंधक सौरव बाजपेई, नरेंद्र पाल, सुशील कुमार, हरदीप सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
नई दिल्ली 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति