अनूपपुर14अक्टूबर24*लिटिल स्टेप्स स्कूल के बच्चो को लाने ले जाने में संलग्न इको वेन के चालक पर शराब के नशे में पाए जाने पर हुई कार्रवाई
बहुत ही गंभीर मामला है यह छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल लेकर जाने वाला वाहन चालक ही शराबी निकला
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक
14 अक्टूबर अमरकंटक तिराहा पर वाहन चेकिंग दौरान स्कूल वेन (mp 65za7281) तेज गति से जा रही थी, वेन को यातायात पुलिस द्वारा रोककर चालक सोनू दाहिया को ब्रईथ एनालाइजर से चेक किया गया , जो चालक शराब के नशे मे वाहन चलाते पाया गया, वाहन के दस्तावेज चेक करने पर वाहन बिना परमिट पाया गया। चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धारा अंतर्गत प्रकरण तैयार किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
यह अपने आप में बहुत ही गंभीर मामला है, और चिंता का विषय भी है कि छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल वैन में स्कूल, विद्यालय ले जाने वाला ड्राइवर ही शराबी निकला, यह स्कूल प्रबंधन को भी गंभीरता से विचार करना चाहिए कि जिस ड्राइवर को हम स्कूल की बस, गाड़ी चलाने को रखते हैं उसकी क्या स्थिति है।
निश्चित रूप से इसके लिए यातायात पुलिस अनूपपुर बधाई की पात्र है जिसने एक शराबी ड्राइवर को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है, जन अपेक्षा है इस तरह की कार्यवाही यातायात पुलिस को सभी बस के ड्राइवर की जांच कर की जानी चाहिए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*