कौशाम्बी13अक्टूबर24*चरवा मेले में सीओ चायल ने चरवा पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त, लोगो को सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा*
*महगांव कौशाम्बी।* नगर पंचायत चरवा में चार दिवसीय दशहरा मेला लगा है, रविवार को मेले में भरी भीड़ देखने को मिली मेले में आए हुए लोगो ने कोई समस्या न हो इसके लिए चरवा पुलिस पहले से मुस्तैद है और मेले के चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात है वही महिला पुलिस भी मेले में महिला सुरक्षा पर ध्यान दे रही है। रविवार की शाम मेले में बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे इस दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न फैले इस लिए पहले से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सीओ चायल मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पहुंचे और पुरे मेले में पैदल गस्त कर मेले में आए हुए लोगो को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया वही इस दौरान चरवा थाना प्रभारी जगदीश कुमार पुलिस बल के साथ मौजुद रहे। सीओ चायल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मेले में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है वही थाना प्रभारी पुरी मुस्तैदी से कड़ी नजर रख रहे हैं। चार दिवासीय मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि मेला अभी तक शांति पूर्ण रहा किसी प्रकार की कोई घटना या दुर्घटना नही हुई, रात्रि में रामलीला भी चल रही है उसके लिए रात्रि गस्त और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं शान्ति व्यवस्था कायम है।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन