पंजाब13अक्टूबर*रेलवे पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीसरे गंगाधर को काबू किया
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा): स्थानीय रेलवे थाना के प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई जसवंत सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने रेलवे टे्रक हनुमानगढ़ पुल के नीचे एक व्यक्ति से मोबाईल व लेपटाप छीनने वाले तीसरे आरोपी सुनील कुमार उर्फ गंगाधर पुत्र दौलतराम वासी आर्य नगरी गली नं. 2 को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पूछताछ के दौरान 2 मोबाईल बरामद किये हैं। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। उल्लेखनीय है कि सुमित फुटेला के बयानों के आधार पर उसके साथ तीन लोगों ने हनुमानगढ़ पुल के निकट लूटपाट की थी। उससे एक मोबाईल, एक लेपटॉप व अन्य सामान छीन लिया था। रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों अमन कुमार उर्फ अन्ना पुत्र पवन कुमार वासी आर्य नगरी अबोहर, रोहित कुमार पुत्र राजकुमार वासी अबोहर को काबू कर चुकी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें