गोण्डा5अक्टूबर24*जन्म दिन की बधाई देने जा रहे चार युवकों की बुलेरो कार पेड़ से टकराईं, मौत*
गोडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के भटपी में नवजात के जन्म पर बधाई देने जा रहे चार युवक हादसे का शिकार हो गये। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई। मिली जानकारी मुताबिक रात करीब 11 बजे इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ के पास यह हादसा हुआ जिसमें कोतवाली देहात अतंर्गत ठड़क्की-पट्टी दुल्लापुर तरहर निवासी अभिषेक साहू (21), झंझरी के तिवारीबाजार निवासी रामबचन पांडेय (23), दुर्गापुर तरहर कचनापुर के रहने वाले दीपू मिश्र (21) और कोतवाली देहात अंतर्गत कंसापुर निवासी कर्म सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी चारों दोस्तों को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*