पंजाब 30 सितम्बर 2024* मोर्निंग क्लब व सेवा परमोधर्म संस्था ने नेहरू पार्क में चलाया सफाई अभियान, पौधों को भी संभाला
अबोहर, 30 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): मोर्निंग क्लब अबोहर व सेवा परमोधर्म संस्था की ओर से नेहरू पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही पार्क में लगे पौधों की सांभ संभाल की गई। संस्था के सदस्यों ने पौधे की छंटाई करते हुए नए पौधे लगाये व पानी लगाया गया। मोर्निंग क्लब के प्रधान डॉ. बलदेव व सेवा परमोधर्म संस्था के प्रधान ओमप्रकाश भुकरका ने बताया कि शहर की अन्य संस्थाओं को भी पार्क की देखभाल के लिए आगे आना चाहिए। सुबह व शाम के समय सैंकड़ों लोग सैर करने के लिए आते हैं। उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि नेहरू पार्क में पानी की निकासी के लिए बनाए गए अंडर ग्राऊंड सिस्टम लगाया गया जिसे ठीक करवाया जाये ताकि बरसाती पानी पार्क में न भरे। उन्होंने लोगों से पार्क में साफ सफाई बनाये रखने की अपील की।
फोटो:2, पार्क में सफाई करते संस्था के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या ११मार्च २६ * पूर्व मंत्री की सादगी: बच्चे के जूते की डोरी बांधते दिखे अब्बास अली जैदी,सादगी व इंसानियत का भावुक कर देने वाला दृश्य
मथुरा 11 मार्च 26*मथुरा पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों में यक्ष-एप के माध्यम अपराधियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया कुल 8791 अपराधियों का सत्यापन किया गया ।*
जोधपुर ११ मार्च २६ * बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प, परिवार के सहयोग से सेवा का अनूठा अभियान