अयोध्या29सितम्बर24*फैजाबाद के सपा सांसद ने आज अयोध्या के कई क्षेत्रों में भृमण कर जलभराव देखा।
अयोध्या फैज़ाबाद के सांसद राष्ट्रीय महासचिव सपा पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने आज अयोध्या मे जलवानपुरा समेत कई क्षेत्रों का जलभराव देखा। उन्होने स्थानीय लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को समझाकर हर स्तर पर निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व भी सांसद ने दौरा करके इस मामले को लोकसभा सदन में रखा था।उसके बाद जल निकासी के लिए 35 करोड़ की योजना पर कार्य किया गया । इस जल निकासी योजना मे तीन किलोमीटर डबलपाइप लाइन डालने का कार्य भी पूरा हो चुका है इसके बावजूद यह योजना सफल नही हो पायी। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जलवानपुरा मोहल्ला पुनः एक बार फिर जलमग्न हो गया। लोगो के घरो मे पानी भरा हुआ है।सांसद ने कहा कि समस्या का स्थायी हल कराया जायेगा।सासद ने रेलवे स्टेशन रोड का चौड़ीकरण एवं नाले के धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की । सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा नगर निगम अयोध्या मे जलभराव की समस्या जगह जगह पर बनी हुई है जिसको शीघ्र ही समस्या का समाधान कर स्थानीय लोगो को राहत दी जाय। श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में देश के कोने कोने से यात्री आते है उनको दर्शन करने के लिए आने जाने मे जगह जगह कीचड़ गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाय। इस अवसर पर प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव,सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता “नन्दू ” छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अजय मिश्रा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*