पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26** किसान हित में नई टीम, धीरेंद्र यादव अध्यक्ष और सुरेश कुशवाहा उपाध्यक्ष
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : बिहार किसान मजदूर संघ का संगठनात्मक चुनाव स्थानीय टाउन हॉल में आज सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में धीरेंद्र यादव को अध्यक्ष, सुरेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मोहम्मद इम्तियाज आलम को मंत्री चुना गया।
अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद धीरेंद्र यादव ने कहा कि संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत किया जाएगा और किसान हित के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज का वाजिब समर्थन मूल्य मिले, इसके लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर किसानों के हक हकूक के लिए हर कदम उठाया जाएगा।
उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों की मुख्य समस्या खाद का न मिलना है, जिसके लिए जिला प्रशासन को मांगपत्र सौंपा जाएगा। अगर इससे भी प्रशासन नहीं चेता तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव, अशोक कुमार यादव, दिनेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, पूनम देवी, नीरा देवी, बेबी देवी, माहेश्वरी मेहता, श्यामबाबू कुशवाहा और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*