पंजाब 28 सितम्बर 2024* मारपीट के मामले में अरूण उर्फ प्रिंस काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मारपीट के आरोपी अरूण कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र इकबाल सिंह वासी गली नं. 0 आर्य नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है। नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं.6, 27.1.24 भांदस की धारा 325, 324, 379, 436, 336, 427, 148, 149 आईपीसी के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अरूण को काबू किया है।
फोटो:02, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।