कानपुर देहात 21 सितंबर 2024 *रनिया स्थित फैक्ट्री में लगी आग का डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा।*
कानपुर देहात जनपद के रनियां के खानपुर खारंजा स्थित फोम गद्दा फैक्ट्री में लगी आग का जिलाधिकारी आलोक सिंह ने त्वरित संज्ञान लेकर मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्यों का जायजा लिया व घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल भेजवाया। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, आपदा राहत, फायर सर्विस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटनास्थल पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्यों में सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को बाहर निकाल लिया गया है। कुल तीन लोगों के मृत होने की सूचना है, घायलों का इलाज चल रहा है। मृत व घायल के परिवार वालों को अनुमन्य आपदा राहत सहायता प्रदान की जाएगी।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,