झांसी17सितंबर 2024 अधिक वर्षा से दलहनी, तिलहनी खरीफ फसलें हो रही है खराब ।
मऊरानीपुर । क्षेत्र के ग्रामों में गत सप्ताह हुई सर्वाधिक वर्षा से खेतों में पककर तैयार खड़ी तिली, उर्द, मूंगफली, मूंग आदि खरीफ की फसलें खेतों में ही काली पड़कर खराब हो गई है। जिससे क्षेत्र के किसानों ने राजस्व, कृषि विभाग के अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी से फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराये जाने के बाद क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचमपुरा निवासी किसान राजेन्द्र सिंह पटेल, जवाहरलाल पटेल, रविंद्र पटेल, मथुराप्रसाद, नवलकिशोर पटेल, थान सिंह पटेल, भगवत रावत आदि किसानों ने बताया की 11, 12 तथा 17 सितंबर को हुई बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी तथा कटी रखी दलहनी तिलहनी फसलें खेतों में ही गड़गड़ कर नष्ट होती जा रही है। वही मूंगफली वाले खेतों में अधिक समय तक बरसाती पानी भरा रहने से बगैर पके मूंगफली की फसल सूखाती जा रही है जिसका असर अब मौसम साफ होते ही उर्द, तिली, मूंगफली, मूंग आदि खरीफ फसलों में दिखने लगा है इसके बाद भी ग्राम पंचायत हरपुरा, पंचमपुरा, मथुपुरा, पठा, ढ़करवारा, पुरवा, देवरीघाट, भण्डरा, खिलारा, बसरिया, घाटकोटरा, कदौरा, भानपुरा, बिरगुआं, कुंअरपुरा, खकौरा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, भदरवारा, बड़ागांव, सितौरा, खरकामाफ, रौनी, टकटौली, मेलवारा, बख्तर कैलुआ, धौरा, चितावत आदि ग्रामों के किसानों का कहना है कि एक सप्ताह बाद भी संबंधित किसी भी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी फसलों को देखने नही पहुंच रहे है। जिससे उपरोक्त ग्रामों के किसानों ने रोष जाहिर करते हुए कृषि, राजस्व के साथ साथ प्रधानमंत्री फसलीय बीमा कंपनी से अविलंब अधिक पानी से खराब हुई फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराये जाने की मांग की है।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
नई दिल्ली29आप्रेल26/यूपीआजतक न्यूज चायनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली29अप्रैल26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*