उत्तराखंड:13सितम्बर24*UCC नियम, यूसीसी की नियमावली,
सागर मलिक
उत्तराखंड को इंतज़ार है यूसीसी का , देश की नज़र है धामी सरकार के इस हाई प्रोफ़ाइल प्रोजेक्ट के लांचिंग का जो खुद सीएम धामी कह चुके हैं कि राज्य स्थापना दिवस से पहले हो जायेगा लिहाज़ा अंतिम दौर की तैयारियां भी तेज़ हो गयी है,
इसी कड़ी में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
अंतिम दौर की तैयारियां भी तेज़
इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सचिव राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग व समन्वय के निर्देश दिए हैं। यूसीसी सदस्य मनु गौऱ, सुरेखा डंगवाल, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया 26 सितंबर 26*SSP डॉ. शौर्य सुमन की बड़ी कार्रवाई: पूर्णिया में हथियार तस्करों के अड्डे पर छापा,2 गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार26सितंबर2026* टीबी मरीजों के लिए फरिश्ता बनी सरकार, निक्षय मित्र योजना के तहत 27 मरीजों को मिला पोषण का सहारा
पूर्णिया बिहार 26 सितंबर2026*पूर्णिया में शराब माफियाओं पर मद्यनिषेध विभाग का बड़ा प्रहार,