पंजाब 10 सितम्बर 2024* इंदिरा नगरी गली नं. 6 के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने का मजबूर
सड़क न बनने से लोग परेशान
अबोहर, 10 सितम्बर (शर्मा/सोनू): इंदिरा नगर गली नं. 6 के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गली नं.6 के बाशिंदों ने बताया कि सड़क न बनने के कारण बारिश के दिनों में यहां पानी भर जाता है जिससे यहां गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। सीवरेज व्यवस्था भी दुरूस्त न होने के कारण गंदा पानी यहां भरा रहता है। इधर बिजली विभाग ने कोड़ में खाज वाला काम करते हुए तंग गलियों के सामने खम्बे लगा दिये हैं जिससे लोगों आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी व आरएसएस के स्वयंसेवक ओमप्रकाश भुकरका ने प्रशासन से मांग की है कि इन लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाये।
फोटो:3, जानकारी देते मोहल्लावासी। तंग गली के आगे लगाया गया खम्बा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर 23 नवम्बर 26*अवनीश कुमार पांडेय ने संभाली हरपुर बुदहट थाने की कमान*
चित्रकूट 23नवम्बर26* पहाड़ी चौराहे पर अतिक्रमण का साम्राज्य! रोजाना जाम से जनता बेहाल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
चमौली 23 नवंबर 26*दिखावे से दूर सादगी की मिसाल बने दो SDM, मंदिर में रचाई शादी