कौशाम्बी01सितम्बर24*भरवारी में भगवान श्री कृष्ण की छठी पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा*
*भरवारी कौशाम्बी* भरवारी कस्बे के नया बाजार में बिंदा मिल शंकर जी के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शनिवार को उनकी छठी का 24 वा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,इस भंडारे में नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।शाम से पहुंचे लोगो को विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया, भंडारे का दौरान भगवान श्री कृष्ण की छठी का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण के छठी के भंडारे में क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं एवम समाजसेवियों ने भंडारे में आए हुए भक्तो का अभिवादन किया और उनको प्रसाद ग्रहण कराया।इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग पंगत की व्यवस्था की गई थी।भंडारे के आयोजन में कैलाश केशरवानी पूर्व चेयर मैन राजू गुलाटी बेद प्रकाश प्रेम नारायण केशरवानी विनोद केशरवानी बच्चा कैलाश केशरवानी अंकुर कैलाश शंकर लाल सुशील कुमार चंचल कैलाश उत्तम कुमार आदि लोग मौजूद रहे

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।