पंजाब 30 अगस्त 2024*थाना बहाववाला पुलिस ने तीन नशा तस्करी को प्रोपर्टी को सील (कुर्क) किया
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह व पंजाब डीजेपी गौरव यादव ने नशा तस्करों की नशा बेचकर बनाई गई प्रोपर्टी को सील (कुर्क) करने के निर्देश जारी किए हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ व एसपीडी प्रदीप संधू के नेतृत्व में थाना बहाववाला के प्रभारी सुनील कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव हिम्मतपुरा निवासी स्वर्ण सिंह पुत्र अवतार सिंह की प्रोपर्टी को सील (कुर्क) किया। स्वर्ण सिंह के घर के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। इसी प्रकार ढाणी सीतोगुन्नो निवासी राहुल कुमार पुत्र संदीप कुमार के घर के बाहर भी नोटिस लगाकर सम्पत्ति को सील किया गया। इसके अलावा हिम्मतपुरा निवासी नितिन कुमार पुत्र माघी लाल की सम्पत्ति को भी सील (कुर्क) किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों नशा तस्करों की प्रोपर्टी को सील (कुर्क) किया गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग भी नशे का कारोबार कर प्रोपर्टी बनाई है उनकी सम्पत्तियों को सील किया जायेगा।
फोटो:3, प्रोपर्टी सील (कुर्क) का नोटिस लगाते थाना प्रभारी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी
गोरखपुर4मई26*शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की वृद्धि, कल गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे सम्मानित*