*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*
अयोध्या6अक्टूबर*दुर्गापूजा का पर्व शांति पूर्वक ढंग से मनायें…..अपर पुलिस अधीक्षक*
*सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का करें पालन*
भेलसर(अयोध्या)दुर्गा पूजा तथा रामलीला पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर मवई थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्राम प्रधानों के अलावा बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गापूजा पर्व पर कोई नई परम्परा नही कायम करने दी जायेगी न ही कोई नया रास्ता।निकालने दिया जायेगा।जिस प्रकार पूर्व में त्योहारों को मनाते थे उसी प्रकार इस बार भी मनायें।कमेटी के जो भी पदाधिकारी हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है कि पंडाल में मूर्ति को लावारिश हालत में न छोड़ें क्योंकि कोई विकृत मानसिकता का व्यक्ति मूर्ति को क्षति पहुंचा सकता है।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के समय सीमिति लोग ही जायें कोई शराबी या नशेड़ी व्यक्ति न हो।जो लोग विसर्जन के लिये जायें उनकी सूची थाने पर भी दें।उपजिलाधिकारी रूदौली स्वप्निल यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार ही दुर्गापूजा पर्व को मनायें।पंडाल में बैठने की व्यवस्था करें।मास्क तथा सेनिटाइजर का प्रयोग करें।गुलाल की जगह फूल का प्रयोग करने की भी सलाह एस डी एम ने उपस्थित लोगों को दी।प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने उपस्थित लोगों से सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों तथा कानून व्यस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही।इस अवसर पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा,महामंत्री दुर्गेश चन्द,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बघेड़ी भानु प्रताप यादव,ग्राम प्रधान रामपुरजनक राजेश यादव,ग्राम प्रधान राधेश्याम,ग्राम प्रधान पकड़िया गांव अर्जुन यादव,ग्राम प्रधान माँजनपुर राम बरन,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमानन्द शुक्ला,ग्राम प्रधान कुंडरा अवधेश यादव श्रीनाथ यादव,सतन तिवारी,बजरंगी यादव,हिमांशु निषाद आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब24जुलाई26*पंजाब में पेपर लीक*पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद ने (AAP) सरकार और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला
सहारनपुर24जुलाई26*ऑनलाईन साईबर ठगी कर पीडित के खाते मे निकाली गई 7100 /- रूपये की धनराशि सत प्रतिशत करायी वापस
मथुरा 24 जुलाई 26 थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नवादा पर मथुरा डिपो की एक बस द्वारा एक दंपति को मारी टक्कर हुई मौत