*पूर्वी चम्पारण*२७/०८/२४* केसरिया में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,बाईक पर सवार तीन युवकों में दो की घटनास्थल ही हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल*
केसरिया, पूर्वी चम्पारण से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
मोतिहारी: केसरिया में मंगलवार को दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक युवक ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा है। जिसका इलाज चल रहा है। तों वही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बालु लदे ट्रक में आग लगा दी जिसमें ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची केसरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतू मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर इस घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के बैसखवा पुल के समीप की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
तीनों युवक केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर डीह पंचायत के रहने वाले बताए जाते हैं। जिसमें दो युवकों की एक्सीडट में मौत हो गई है। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 वर्ष के निचे ही बताया जाता है। अजय महतो, रंजीत महतो,व रंजन महतो था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव