कौशाम्बी27अगस्त24*29 अगस्त को सांसद पुष्पेन्द्र सरोज का भरवारी में होगा आगमन*
*मुख्य अतिथि होगे पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज*
*भरवारी कौशाम्बी*, नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत मेहता रोड स्थिति लखन लाल गेस्ट हाउस में सांसद कौशाम्बी पुष्पेंद्र सरोज 29 अगस्त को समय दो बजे आएंगे उक्त आशय की जानकारी सपा प्रदेश सचिव कैलाश केशरवानी ने दी l
ज्ञातव्य हो की सांसद पुष्पेन्द्र सरोज का भरवारी दौरा पहली बार होने जा रहा हैं आपको बता दे कि चुनाव के दौरान इन्होने तमाम वायदे किया था इनके प्रथम आगमन को लेकर स्थानीय नेताओं में खुशी हैं कि सांसद पुष्पेंद्र सरोज चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करेंगे
वही लोगो ने भी अपनी समस्या को दूर करने की मांग की है लोगों की माने तो सबसे बडी समस्या यहां पर तीन है जिसको यथा शीघ्र संज्ञान लेते हुए सांसद को प्रकाश डालना होगा lसबसे बड़ी समस्या यह है की बस स्टैंड तो है परंतु बस नही चलती है दूसरा रेलवे स्टेशन तो है परन्तु जरूरत के हिसाब से ट्रेनों का ठहराव नही है तीसरा महत्व पूर्ण सवाल जो सभी नागरिकों के गले की हड्डी बना हुआ है वह ओवर ब्रिज न बनने से यहां का व्यापार धरातल में चला गया है जिसके चलते लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है अब देखना यह है कि इन तीन मांगो को पूरा करने में सांसद कितना सफल होते है यह तो वक्त बताएगा lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सरोज के पिता एवम पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्र जीत सरोज है l

More Stories
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
नई दिल्ली19जून26*यूपीआजतक न्यूज 1चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*