औरैया5अक्टूबर*विषाक्त पदार्थ खाने से बृद्ध की हालत बिगड़ी*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी निवासी एक वृद्ध ने मंगलवार को अपराहन विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
स्थानीय मोहल्ला सैनिक कॉलोनी खानपुर रोड निवासी मोहन किशोर बिश्नोई 62 वर्ष पुत्र राजाराम विश्नोई ने मंगलवार को अपराहन करीब सवा 2 बजे किन्ही कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर वृद्ध के पुत्र सचिन विश्नोई व अन्य लोगों ने निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सल्फास खाने की पुष्टि करते हुए कानपुर रेफर कर दिया। वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई थी।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा