जयपुर26अगस्त24*झुंझुनूं खेत में दिन-रात आ रही थी गाड़ियां, ग्रामीणों को हुआ शक, राजस्थान पुलिस ने छापा मारा तो मचा हड़कंप*
*जयपुर:* नवलगढ़ के ग्राम पंचायत ढाका की ढाणी की सीमा के पास सीकर जिले की सरहद में स्थित एक खेत में ग्रामीणों द्वारा दी गई देह व्यापार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहले नवलगढ़ पुलिस पहुंची। घटना वाला खेत सीकर जिले की सीमा में होने के कारण बाद में नवलगढ़ पुलिस की सूचना पर दादिया पुलिस मौके पर पहुंची।
दादिया पुलिस ने मौके से नवलगढ निवासी रवि कुमार व एक युवती को हिरासत में लिया। युवती ने बताया कि एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर लाया था और इस खेत परिसर में छोड़कर चला गया। यहां पर तीन युवक थे। जिन्होंने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर दिन और रात में कई दिनों से गाड़ियां आ रही थी। आज आकर देखा तो एक युवती और तीन युवक थे। जिनमें से दो युवक मौके से भाग गए और एक युवती व एक युवक को पकड़ लिया। जिनको पुलिस के हवाले कर दिया। दादिया थाने के हैड कांस्टेबल सतवीर ने बताया कि नवलगढ़ थाने की सूचना पर आए थे एक युवक और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ करेंगे।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,