June 22, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महराजगंज/रायबरेली3अक्टूबर*त्योहारों के मध्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक की

महराजगंज/रायबरेली3अक्टूबर*त्योहारों के मध्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक की

महराजगंज/रायबरेली3अक्टूबर*त्योहारों के मध्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक की

आगामी शारदीय नवरात्रि और दशहरा त्योहारों के मध्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार संभ्रांत नागरिकों के साथ कोतवाली परिसर में एक बैठक आयोजित कर त्योहारों के नियमानुसार मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया, तथा लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस के तहत ही त्योहारों को मनाए जाने का दिशा निर्देश दिया।
आपको बता दें कि, कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी सविता यादव की अगुवाई में हुई बैठक में बोलते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि, शासन ने दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों के तहत लगने वाले पंडालों, मूर्तियों आदि के बारे में जो व्यवस्था दी है, उसके अनुसार सभी लोग उसका पालन करें।
उन्होंने बताया कि, कार्यक्रमों के आयोजन से पहले लोगों को नियमानुसार आयोजनों के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी, तथा पांडाल इस तरह से बनाया जाएगा, जहां बैठने वाले सभी भक्तों श्रद्धालुओं को मास्क लगाने की अनिवार्यता होगी। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच में बैठने के लिए 2 गज की दूरी होना अनिवार्य रहेगा।
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजर के साथ-साथ शरीर के तापमान की जांच भी कराना आवश्यक होगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि, पंडालों में अस्थाई रूप से स्थापित की जाने वाली मूर्तियां का आकार अधिक बड़ा नहीं होगा। बल्कि मूर्तियों का वजन भी इस प्रकार होगा, ताकि एक दो लोग आसानी से उन्हें उठा सके।
एसडीएम सविता यादव ने कहा कि, मूर्तियों को विसर्जन के दौरान जिन वाहनों से गंतव्य के लिए ले जाया जाएगा, उनमें भी बैठने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्होंने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा कि, किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वालों के बारे में पुलिस और प्रशासन के लोगों को तत्काल सूचना दी जाए। साथ ही साथ आयोजन स्थलों के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए चूने के छिड़काव आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ताकि हम सब कोविड-19 की आशंका को दूर रख सकें।
कार्यक्रम में कोतवाल नारायण कुशवाहा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि, वह एक जिम्मेदार नागरिक की भांति सरकारी व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बल्ला पंकज गुप्ता, प्रधान ज्योना उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, प्रधान प्रतिनिधि जमुरांवा दीपू यादव, ग्राम प्रधान जमुरावां, बरहुआं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगुन तिवारी, ग्राम प्रधान सलेथू प्रतिनिधि राम प्रकाश साहू, ग्राम प्रधान जिहवा जंग बहादुर यादव, ग्राम प्रधानों ओथी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबना राजेश सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोन श्यामू सिंह, प्रधान कुसमहुरा, कुसुढ़ी प्रधान बीके सिंह समेत सैकड़ों की तादाद में क्षेत्र के संभ्रांत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.