छपरा12अगस्त24*गोली लगने पर भी आंतकियों से लड़ा बिहार का बेटा: अनंतनाग में मुठभेड़ में छपरा का जवान शहीद; आज आएगा पार्थिव शरीर_*
_बिहार का एक जवान श्रीनगर में शहीद हो गया। छपरा के लौवा कला निवासी दीपक यादव (30) श्रीनगर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुठभेड़ शनिवार देर रात हुई थी। गोली लगने के बावजूद वे आतंकियों पर गोली बरसाते रहे। दीपक यादव भारतीय सेना में हवलदार के पद पर थे।_
*_सेना ने शनिवार रात अनंतनाग के कोकेरनाग जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई। तभी हवलदार दीपक को गोली लगी। घायल होने के बाद भी वो आतंकियों से लड़ते रहे। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए और 3 घायल हो गए थे। दो आम नागरिक भी घायल हुए थे।_*
_जवान के शहीद होने की खबर जब घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। गांव में मातम है। सुरेश राय के बेटे दीपक का पार्थिव शरीर आज छपरा पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद दीपक का एक बेटा रोहन है, जो महज 9 साल का है।_
*_देश के लिए शहीद हुये जवानों को सत-सत नमन🇮🇳🙏💐_*
_Jay Hind_

More Stories
कानपुर नगर13मार्च 26*कानपुर स्वास्थ्य विभाग में घोटाले का आरोप: CMO हरि दत्त नेमी पर खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी का दावा,
लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित