औरैया02अक्टूबर*अध्यापन कार्य में अधिक से अधिक हैंडऑन प्रयोगों का प्रयोग करे-ब्रजेश दीक्षित*
*औरैया।* गुजरात के सोमनाथ मंदिर परिसर में औरैया जिले से गणितीय यात्रा में शामिल।हुए ब्रजेश दीक्षित सहित पूरी टीम को यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व पूरी टीम को विभिन्न रंगों के सेहरा पहनाया गया। साथ ही छात्र छात्राओं को यात्रा की लिखी हुई बनियान बाटी गई। संभ्रांत शिक्षक वैज्ञानिक अधिकारियों को फ्लेक्स पर प्रिंटेड गणितज्ञों के पोस्टर तथा झंडे बैनर लेकर सीनियर साइंटिस्ट जेजे रावल कथा देश के गणितज्ञ इंजीनियर बी एन राव ने झंडी दिखाकर डॉक्टर चंद्रमौली जोशी, औरैया के बृजेश दीक्षित, कथा मेहुल हरसोरा को लेकर यात्रा गुजरात प्रांत के विभिन्न जिलों के स्कूलों से रवाना की। सोमनाथ जनपद के प्राथमिक विद्यालय अजोटा मैं यात्रा का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत हुआ। जहां पर छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाए। डॉक्टर चंद्र जोशी राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप मेडल प्रदान किए। बृजेश दीक्षित द्वारा एकत्र हुए विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान में नवाचार हेतु अध्यापन कार्य में अधिक से अधिक हैंडऑन प्रयोगों का प्रयोग करने पर बल दिया तथा उन्हें शिक्षण में आ रही कठिनाइयों का निवारण किया। मालूम हो कि यह गणित यात्रा आजादी के 75वे वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाने हेतु देश विभिन्न 25 प्रदेशों में 75 विद्यालयों में गणित प्रदर्शनी लगाकर तथा विज्ञान के हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंटो का प्रदर्शन किया जावेगा। अपने आप में यह अनोखी यात्रा महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर 2 अक्टूबर को सोमनाथ धाम गुजरात से प्रारंभ हुई जो रामानुजन के जन्मदिवस पर 22 दिसंबर को त्रिपुरा में धूमधाम से संपन्न होगी। इस यात्रा के सह संयोजक जनपद औरैया के पूर्व प्रधानाचार्य एवं गणित तथा विज्ञान में पेटेंट धारक बृजेश दीक्षित जो कि विज्ञान प्रसार के विपनेट क्लब के कोऑर्डिनेटर है पूरी यात्रा में गणित संत चंद्रमौली जोशी एवं मेहुल कुमार के साथ सहभागिता करेंगे। यात्रा गुजरात, राजस्थान हरियाणा चंडीगढ़ एवं पंजाब जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक तमिल नाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना उड़ीसा झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल असम से होते हुए त्रिपुरा तक जाएगी। इन सभी प्रदेशों में वहां के राज्य संयोजक यात्रा का स्वागत वहां के हजारों बच्चों के साथ करेंगे। आपको बताते चलें की यह यात्रा देश मेंगणित की प्रथम यात्रा है। यह यात्रा 1 नवंबर को दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी एवं तीन दिन तक विभिन्न जनपदों में भ्रमण करेंगी। यह यात्रा विद्यालयों से दूर रहकर जो विभिन्न विषयों का का भय व्याप्त रहा है यह यात्रा उन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी और छात्रों में गणित तथा विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करेगी। साथ ही गणित विषय में विद्यालयों में लैब का समावेश करते हुए गणित के टैलेंट को निखारना। यह गणित यात्रा 75 विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं के माध्यम से पूरे देश में गणित तथा विज्ञान के प्रति प्रदर्शन विधि द्वारा शिक्षण की प्रेरणादायक होगी।
More Stories
मथुरा 22 जून 25*कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार*
मथुरा 22 जून 25* एक अभियुक्त को अवैध 220 लीटर पैट्रोलियम पदार्थ सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा22जून25* थाना मांट पुलिस व एएनटीएफ मेरठ यूनिट की टीम द्वारा एनडीपीएस में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया