कानपुर देहात 3 अगस्त 2024 * 04 अगस्त (रविवार) को स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस जॉच हेतु शिविर / कैम्प का होगा आयोजन*
अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन), उत्तर प्रदेश एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के द्वारा जो स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों के फिटनेस की जॉच हेतु कैम्प / शिविर लगाये जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में सहायक सम्भागीय परिहवन अधिकारी प्रशासन प्रशान्त तिवारी ने बताया कि उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय-कानपुर देहात में दिनांक 04 अगस्त 2024 (रविवार) को स्कूली वाहनों एवं यात्री वाहनों की फिटनेस जॉच हेतु शिविर / कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने जनपद के समस्त स्कूली/शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धक / प्राचार्यों एवं यात्री वाहनों के स्वामियों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को उक्त कैम्प में नियमानुसार ठीक हालत में प्रस्तुत कर वाहनों का भौतिक/ तकनीकी निरीक्षण, कार्यालय सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) से कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करे। यदि फिटनेस समाप्त वाहन से कोई अप्रियस्थिति उत्पन्न होती है तो समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित स्कूल/शिक्षण संस्थान एवं वाहन स्वामी का होगा।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*
गाजियाबाद29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*