पंजाब30सितम्बर*अबोहर में अवैध रूप से रेतों की ट्रालियां सरेआम बिक रही हैं
जो पर्ची कटवाकर रेता लाते हैं उनकी ट्रालियां नहीं बिकती
अबोहर, 30 सितंबर (शर्मा): पंजाब में जब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बने हैं तब से माईनिंग व रेते की कालाबाजारी फाजिल्का व अबोहर के बीच काफी बढ़ गई है। माईनिंग अफसर राजनीतिक दबाव में कोई कार्यवाई करने को तैयार नहीं है। जोगिंद्र सिंह पुत्र हुक्म सिंह, शमशेर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी फाजिल्का ने बताया कि वह पर्ची कटवाकर खड्डों से 17 फुट रूपये रेता लेते है और अबोहर में होलसेलरों को बेचते हैं। बिना पर्ची से रेते की ट्रालियां रोज 18-20 के करीब आती हैं जो सस्ते भाव में रेता बेच देती हैं जिसके चलते उनका रेता कई कई दिन नहीं बिकता। जोगिंद्र सिंह ने माईनिंग अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है। उन्होंने फाजिल्का के डीसी से मांग की है कि इन अवैध रेते ट्रालियों वालों के खिलाफ कार्यवाई की जाये।
फोटो: 1, पर्ची दिखाते जोगिंद्र सिंह व अन्य, रेते से भरी खड़ी ट्रालियां।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पीलीभीत22 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, दो एसडीएम हटाए गए
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में