मथुरा31जुलाई24*मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत पर जालसाजी का आरोप,एक करोड़ नौ लाख लेकर फरार
ठेका धनराशि को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में करने गए थे जमा
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मुकुट मुखारबिंद के सेवायत पर एक करोड़ नौ लाख सैंतीस हजार दो सौ रुपए लेकर फरार होने का आरोप है। थाने में दर्ज कराई शिकायत में मंदिर प्रबंधक चंद्रविनोद कौशिक ने आरोप लगाया कि सोमवार को मंदिर की ठेका धनराशि के करीब एक करोड़ नौ लाख रुपए लेकर वर्तमान सेवायत दिनेशचंद निवासी दसविसाए गोवर्धन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा कराने गया था। परंतु उक्त सेवायत ने जालसाजी से धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया। धनराशि को लेकर सेवायत फरार हो गया है। काफी बार फोन करने के बावजूद उसका फोन बंद जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।
झांसी18अगस्त26**ट्रेन से 50 लाख रुपए की चांदी पकड़ी गई……!!*
नई दिल्ली18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*