अनूपपुर25जुलाई24*लोक सेवा केन्द्र कोतमा के निरीक्षण में मिली थी कमी संचालक 5 हजार रुपये की शास्ति से दण्डित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)25 जुलाई 2024/ मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केन्द्र कोतमा के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के चलते संचालक को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब समाधान कारक नहीं पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर अमन वैष्णव ने लोक सेवा केन्द्र कोतमा के संचालक गौरव सिंह को आर.एफ.पी. एनेक्जर-7 के तहत 5 हजार रुपये की शास्ति से दण्डित किया है। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र कोतमा के संचालक को निर्देश दिए हैं कि शास्ति की राशि 3 दिवस के अन्दर जमा करते हुए जमा राशि की स्लिप कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन) अनूपपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*