पंजाब 24 जुलाई 2024* 20 किलो चूरा पोस्त सहित एक युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 24 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस टीम गांव राजपुरा से कच्चा रास्ता डिफैंस रोड जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके गट्टे में से 20 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान नवनीत गर्ग पुत्र विष्णु कुमार गर्ग वार्ड नं. 16 मटीली सादुलशहर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 83, 23.07.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़