सीधी म0प्र020जुलाई24*किशोरी से भाई ने किया दुष्कर्म, बहनें गर्भपात की करा रही थीं कोशिश, आरोपित व नर्स समेत चार गिरफ्तार*
*किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,झांसा देकर दुष्कर्म किया और घर छोड़ दिया*
*पाक्सो एक्ट के तहत की गई है पूरी कार्रवाई*
सीधी। दुष्कर्म के बाद किशोरी का गर्भपात कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की सूचना पर आरोपित पुष्पेंद्र कुशवाह, उसकी दो बहनों और नर्स शकुंतला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया गया। किशोरी को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, किशोरी के पिता ने शिकायत कि आरोपित पुष्पेंद्र कुशवाह ने उसकी नाबालिग बेटी से गत जनवरी में दुष्कर्म किया था। इससे उसे छह माह का गर्भ था। इसके बाद आरोपित और उसकी दो बहनें एक नर्स से किशोरी का गर्भपात करा रहे थे।
More Stories
दिल्ली 12 नवम्बर 26*तुगलकाबाद गाँव में सीवर ओवरफ्लो से जनता बेहाल! आखिर कब मिलेगा समाधान?
कौशाम्बी 12 नवम्बर 26*गुम्बद ए खजरा कॉन्फ्रेंस 13 , 14 नवंबर को, देश भर के शायर एवम उलेमा होंगे शामिल*
सहारनपुर 12 नवम्बर 26*कोतवाली पुलिस ने अदालत से फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश किया*