पंजाब27सितम्बर*अमरपुरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी को जेल भेजा
अबोहर, 27 सितंबर (शर्मा): त्ल के मामले में नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मंगतू राम को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश दिये हैं।
जानकारी अनुसार डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई राजविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव अमरपुरा में जमीनी विवाद को लेकर हुए कत्ल के मामले में नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मंगतू राम को काबू करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। आरोपी को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत पेश में कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। इस मामले में अभी सुरिंद्र कुमार पुत्र सेवाराम, काली उर्फ नरेश चौधरी पुत्र मदन लाल, सोनू उर्फ संजय पुत्र रामप्रताप, पुट्ट बिल्ल पुत्र परताराम वासी गांव अमरपुरा अभी फरार बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार मृतक राम कुमार की बेटी लक्ष्मीबाई के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 134, 22.09.2021 भांदस की धारा 302, 323, 506, 148, 149 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लक्ष्मी बाई ने मांग की है कि इन आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी के तहत बढ़ौतरी की जाये। उन्होंने बताया कि उसका भाई नागरमल अभी दाखिल है जिसके गहरी चोटें लगी हैं। उसके भी बयान दर्ज करने धारा 307 की बढ़ौतरी करे।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपही
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपुर देहात20मार्च26* देशी मदिरा, मॉडल शाप व कंपोजिट दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन*
मथुरा 20 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”*के तहत महिलाओ व छात्राओं को जागरूक किया गया
कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*