रीवा19जुलाई24*रीवा में तेज गति से जा रही बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सिलपरा ओवरब्रिज से नीचे गिरी दो युवकों की मौत*
रीवा। एमपी में रीवा के सिलपरा ओवरब्रिज के नीचे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बाइक भी पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि देर रात दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज से नीचे गिर गए होंगे। दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
बुधवार की देर रात सिलपरा ओवरब्रिज पर तेज गति के कारण हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक पुल से बाइक समेत नीचे गिरे ऊंचाई से गिरने के कारण युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*