रायबरेली 27 सितंबर *जलभराव की समस्या से जूझ रहा नटई जगदीशपुर गांव।
महराजगंज रायबरेली।
तहसील क्षेत्र के नटई जगदीशपुर गांव में जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
ग्राम वासियों ने बताया की नाली और नालों की सफाई ना होने की वजह से पूरा गांव जल भराव की समस्या से जूझ रहा है और रास्ते तालाब में तब्दील हो गए आवागमन ना होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है जहां साढे 4 वर्ष योगी सरकार के बीत गए लेकिन आज तक जगदीशपुर नटई गांव की जलभराव की समस्या दुरुस्त नहीं हो पाई
वही ग्राम प्रधान का कहना है कि जब बजट ही नहीं आता तो कहां से हैं कार्य करवाएं कीचड़ मिट्टी कूड़ा कचरा से नालियां फटी पड़ी हुई और दर्शाती है कि ग्राम सभा में कितना विकास हुआ ग्रामीण मनमोहन शर्मा दुर्गेश कुमार श्री राम प्रदीप कुमार सुनील कुमार अंकित ने बताया गांव में जलभराव की समस्या से बच्चों की शिक्षा जहां चौपट हो रही वहीं अब बीमारी फैलने का भी खतरा गांव पर मंडरा रहा है और सफाई कर्मी ना तैनात होने की वजह से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

More Stories
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।