देहरादून17जुलाई24*मानसून के दौरान जल भराव साफ सफाई और डेंगू मलेरिया को लेकर सीएम धामी सख्त,
सागर मलिक
शहरी विकास निदेशक ने समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को भेजने के जारी किए निर्देश
देहरादून/उत्तराखंड *** मानसूनी सीजन के दौरान साफ-सफाई सहित डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहरी विकास निदेशक ने राज्य के समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मानसून सीजन में जल-जनित बीमारियों से लेकर डेंगू-मलेरिया का खतरा बना रहता है। विगत दिनों मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक लेकर जल भराव, साफ सफाई तथा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में शहरी विकास निदेशक नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनूरूप इस संबंध में प्रभावी उपाय एवं अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन निकाय क्षेत्र में दो बार भ्रमण कर अनुपालन आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
More Stories
मथुरा 5 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, डॉ. यू.के. त्रिपाठी बने अध्यक्ष, डॉ. रेखा राय बनी मंत्री/सचिव
मथुरा 5 नवम्बर 26*8 नवंबर को मनेगी दीपावली, प्रदोष काल में शाम 5:38 से 7:48 बजे तक रहेगा महालक्ष्मी पूजन का विशेष मुहूर्त
मथुरा 5 नवम्बर 26-यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर,