कानपुर देहात 15 जुलाई 2024*लघु सेतु रायपुर गजनेर से अहिरनपुरवा मार्ग (ग्रा०मा०) अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के दृष्टिगत किया गया डायवर्जन*
जनपद कानपुर देहात में 01 लघु सेतु रायपुर गजनेर से अहिरनपुरवा मार्ग (ग्रा०मा०) अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में है। उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट आलोक सिंह ने बताया कि वर्तमान में उक्त लघु सेतुं के पियर, एबटमेन्ट एवं स्लैब अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसी भी समय दुर्घटना की सम्भावना के दृष्टिगत निम्नानुसार उक्त पुल को बन्द करते हुए यातायात के सुचारू आवागमन हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मागों का प्रयोग करने की संस्तुति की गयी है –
1. रायपुर गजनेर से अहिरनपुरवा मार्ग (ग्रा०मा०) पर उक्त पुल के बन्द होने के स्थिति में 04 पहिया वाहनों हेतु रायपुर गजनेर मार्ग के किमी0 5 से निकलने वाले अन्य जिला मार्ग रायपुर गजनेर से फतेहपुर रोशनाई मार्ग के किमी0 4 (फतेहपुर रोशनाई) से दायीं ओर ग्राम पंचायत के अधीन सीसी/खड़ंजा / इण्टरलॉकिंग कुल लम्बाई 1.700 किमी० के माध्यम से अहिरनपुरवा तक जाने हेतुं प्रयोग किया जा सकता है।
उक्त के क्रम में उपरोक्तानुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित करते हुए वाहनों का आवागमन उपरोक्त डायवर्जन से किए जाने हेतु आदेश पारित किया जाता है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
हरदोई2जुलाई26*सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार,
उन्नाव2जुलाई26*धूम धाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहेब का 628 वाँ प्रगट दिवस समारोह
नई दिल्ली2जुलाई26*मोदी का ‘मिशन 360’: सत्ता के सुपर बहुमत की राजनीति या लोकतंत्र का नया अध्याय?